Get App

राजस्थान चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं, हमने बेमिसाल काम किया

इसी कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘हमारे लिए गर्व की बात है कि अपनी उपलब्धियों से राजस्थान पूरे देश में चर्चा में आ गया है। पहली बार किसी सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। मुझे गर्व है कि सरकार ने जो काम किए वे बेमिसाल हैं। हमने हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 3:38 PM
राजस्थान चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं, हमने बेमिसाल काम किया
राजस्थान चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं, हमने बेमिसाल काम किया

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल में बेमिसाल काम किया है और उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। गहलोत यहां मानसरोवर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया।

अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘हमारे लिए गर्व की बात है कि अपनी उपलब्धियों से राजस्थान पूरे देश में चर्चा में आ गया है। पहली बार किसी सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। मुझे गर्व है कि सरकार ने जो काम किए वे बेमिसाल हैं। हमने हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया है।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "किसी भी कीमत पर हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आए ये हमारा संकल्प होना चाहिए। हमने वादे निभाए हैं। तमाम मतभेद भुला दें क्योंकि यह देश का सवाल है। राजस्थान विधानसभा में जीत देश को एक संदेश देगी।"

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। दोनों ने भी राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कामकाज की प्रशंसा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें