Get App

'दिवाली जैसा माहौल बनाएं': राम मंदिर को लेकर BJP का मेगा अभियान, हर दिन 35 ट्रेन, भक्तों के जाने से लेकर ठहरने तक इंतजाम

Ram Mandir Inauguration: बीजेपी नेताओं ने फैसला किया कि वे हर बूथ से आम आदमी को अयोध्या जाने और भगवान राम के दर्शन करने के लिए आग्रह करेंगे और सुविधा भी देंगे। इसके लिए 25 जनवरी से 60 दिन का एक अभियान भी चलाया जाएगा। हालांकि, यात्रा का खर्च आम जन खुद ही उठाएंगे, लेकिन BJP कार्यकर्ता उन्हें जानकारी और टिकट दिलाने में मदद करेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 9:15 PM
'दिवाली जैसा माहौल बनाएं': राम मंदिर को लेकर BJP का मेगा अभियान, हर दिन 35 ट्रेन, भक्तों के जाने से लेकर ठहरने तक इंतजाम
'दिवाली जैसा माहौल बनाएं': राम मंदिर को लेकर BJP का मेगा अभियान, हर दिन 35 ट्रेन, भक्तों के जाने से लेकर ठहरने तक इंतजाम

Ram mandir Inauguration: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राम मंदिर (Ram Mandir) के इर्द-गिर्द देशव्यापी अभियान चलाने के लिए 25 जनवरी से पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। इस भव्य मंदिर उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अयोध्या (Ayodhya) में करेंगे। मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में, बीजेपी नेताओं ने फैसला किया कि वे हर बूथ से आम आदमी को अयोध्या जाने और भगवान राम के दर्शन करने के लिए आग्रह करेंगे और सुविधा भी देंगे। इसके लिए 25 जनवरी से 60 दिन का एक अभियान भी चलाया जाएगा। हालांकि, यात्रा का खर्च आम जन खुद ही उठाएंगे, लेकिन BJP कार्यकर्ता उन्हें जानकारी और टिकट दिलाने में मदद करेंगे।

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें अयोध्या आने-जाने वाली 35 ट्रेनों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनसे ये सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि भारत के नक्शे पर 430 जगह अयोध्या से जुड़े हों। BJP का इरादा यह सुनिश्चित करना है कि उसके बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता राम मंदिर जाएं।

अयोध्या में मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ, बड़ी संख्या में भक्तों को समायोजित करना भी एक टास्क होगा। लेकिन पार्टी ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि 22 जनवरी को 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन कर सकें और पवित्र शहर में उनके रहने की व्यवस्था की जाए।

भारत में "दिवाली जैसा माहौल" बने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें