Get App

Ram Mandir Inauguration: 'कांग्रेस की आत्मा हिंदू है' उद्धव की शिवसेना ने दी राम मंदिर समारोह में शामिल होने की सलाह

Ram Mandir Inauguration: शिवसेना (UBT) ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय लेख में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर उस समय प्रधानमंत्री BJP से होते, तो बाबरी मस्जिद नहीं गिराई जाती। दिसंबर 1992 में जब ढांचा गिराया गया तब कांग्रेस की सरकार थी और पी वी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 11:04 PM
Ram Mandir Inauguration: 'कांग्रेस की आत्मा हिंदू है' उद्धव की शिवसेना ने दी राम मंदिर समारोह में शामिल होने की सलाह
Ram Mandir Inauguration:कांग्रेस की आत्मा हिंदू है' उद्धव की शिवसेना ने दी राम मंदिर समारोह में शामिल होने की सलाह

Ram Mandir Inauguration: शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) ने कांग्रेस (Congress) की 'आत्मा' को हिंदू करार देते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अगर विशेष निमंत्रण मिला है, तो उन्हें राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के मंदिर (Ram Mandir) में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहिए। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है और विपक्षी दलों के 'INDIA' गठबंधन की सदस्य भी है।

शिवसेना (UBT) ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय लेख में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर उस समय प्रधानमंत्री BJP से होते, तो बाबरी मस्जिद नहीं गिराई जाती। दिसंबर 1992 में जब ढांचा गिराया गया तब कांग्रेस की सरकार थी और पी वी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे।"

शिवसेना (यूबीटी) ने संपादकीय लेख में कहा, "अगर कांग्रेस को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए कोई विशेष निमंत्रण मिला है, तो उसके नेताओं को अयोध्या जाना चाहिए। इसमें गलत क्या है? कांग्रेस की आत्मा हिंदू है। इसमें छुपाने लायक कुछ भी नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें