पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव की मौजूदगी में आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हुए।
