Get App

कर्नाटक चुनाव में हार पर RSS में नाराजगी, राज्य की BJP सरकार पर उठाए सवाल, कहा- हिजाब या हलाल नहीं कोई कारण

Karnataka Election Result: BJP के महासचिव बीएल संतोष और RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बीच सुचारू कामकाजी समीकरण के बावजूद, कोस्टल कर्नाटक में कई सीटों पर भगवा पार्टी का कुल वोट शेयर लगभग आधा हो गया। ये दोनों ही नेता संघ और मैसूर रीजन से आते हैं। इस रीजन में सीटों के मामले में भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2023 पर 3:41 PM
कर्नाटक चुनाव में हार पर RSS में नाराजगी, राज्य की BJP सरकार पर उठाए सवाल, कहा- हिजाब या हलाल नहीं कोई कारण
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान BJP समर्थक (PHOTO-PTI)

कर्नाटक चुनाव के नतीजे (Karnataka Election Result) आने के करीब एक हफ्ते बाद कांग्रेस (Congress) और BJP खेमे में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ पूर्व CM सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को मुख्यमंत्री बनाने के राजनीतिक असर का विश्लेषण करने की कोशिश की जा रही हैं, तो वहीं RSS-BJP के वरिष्ठ इस बात का विश्लेषण करने में व्यस्त हैं कि तटीय कर्नाटक क्षेत्र में हिंदुत्व का फॉर्मूला कैसे फेल हो गया। BJP के महासचिव बीएल संतोष और RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बीच सुचारू कामकाजी समीकरण के बावजूद, कोस्टल कर्नाटक में कई सीटों पर भगवा पार्टी का कुल वोट शेयर लगभग आधा हो गया। ये दोनों ही नेता संघ और मैसूर रीजन से आते हैं।

इस रीजन में सीटों के मामले में भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि 2018 में BJP की 17 सीटों की संख्या इस बार घटकर 13 हो गई। कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में तीन जिले शामिल हैं और पूरे क्षेत्र में 19 विधानसभा सीटें हैं।

दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों की 19 विधानसभा सीटों में से BJP को उत्तर कन्नड़ में दो और दक्षिण कन्नड़ में एक सीट गंवानी पड़ी। News18 के वोट-शेयर के विश्लेषण के अनुसार, BJP जीती हुई सीटों में भी वोट शेयर में कम से कम 20% से 40% तक नीचे गई है।

वोट शेयर में बहुत ज्यादा गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें