अभिनेत्री और राजनेता दिव्या स्पंदना की मौत की अफवाह निकली झूठी, तमिलनाडु कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर खबर को किया खारिज

तमिलनाडु कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और राजनेता दिव्या स्पंदना की मौत की खबर को खारिज करते हुए लिखा कि दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं। अभिनेत्री को राम्या के नाम से भी जाना जाता है। वे एक अभिनेत्री हैं और कर्नाटक से पूर्व लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर चल रही थी।

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 4:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तमिलनाडु कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और राजनेता दिव्या स्पंदना की मौत की खबर को खारिज करते हुए लिखा कि दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं।

अभिनेत्री और राजनेता दिव्या स्पंदना की मौत की अफवाह के बाद अब तमिलनाडु कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह को खारिज कर दिया है। तमिलनाडु कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर को खारिज करते हुए लिखा कि दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं। अभिनेत्री को राम्या के नाम से भी जाना जाता है। वे एक अभिनेत्री हैं और कर्नाटक से पूर्व लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर चल रही थी।

वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से उड़ी थी मौत की झूठी अफवाह

हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उनके मौत की अफवाह कहां से और कैसे फैलना शुरू हुई थी। एक वेरिफाइट ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए जाने के बाद यह अफवाह फैल गई थी कि दिव्या स्पंदना की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया था। जैसे ही उनकी मौत की अफवाह फैलना शुरू हुई मीडिया सीधे स्पंदना के पास पहुंच गई। एक मीडिया रिपोर्टर ने बताया कि उन्होंने सीधे स्पंदना से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि स्पंदना उनकी मौत की अफवाह सुनकर हैरान रह गईं। वहीं कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि स्पंदना जीवित हैं और फिलहाल वे यूरोप में हैं।

PM Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री मोदी ने दिये संकेत, भारत वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार


हाल ही में की थी सुसाइडल थॉट्स पर बात

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने हाल ही में सुसाइडल थॉट्स को लेकर खुल कर बात की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनका खुलकर सपोर्ट भी किया था। बता दें कि अभिनेत्री का जन्म 29 नवंबर 1982 के दिन हुआ था। फिल्मों में उनको राम्या के नाम से जाना जाता है। राम्या कर्नाटक के मांड्या से सांसद भी रह चुकी हैं। वे कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है और कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।