केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ED के दफ्तर में आज शुक्रवार को करीब 12 बजे शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पूछताछ के लिए पेश होंगे। ईडी द्वारा उन्हें 27 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ED के दफ्तर में आज शुक्रवार को करीब 12 बजे शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पूछताछ के लिए पेश होंगे। ईडी द्वारा उन्हें 27 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।
शिवसेना सांसद को पूछताछ के लिए एक जुलाई को मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में बुलाया गया था। ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पात्रा चॉल भूमि घोटाला से जुड़े मामले में संजय राउत के साथ-साथ उनके बेहद करीबी प्रवीण राउत से भी ED विस्तार से पूछताछ करेगी।
संजय राउत ने की अपने समर्थकों से अपील
शुक्रवार सुबह संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि ईडी की पूछताछ में शामिल होने वो दोपहर 12 बजे दफ्तर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये लिखा कि वो ईडी के समन का सम्मान करते हैं। लिहाजा पूछताछ की प्रक्रिया में जांच एजेंसी के अधिकारियों का सहयोग करेंगे, ऐसा करना मेरा फर्ज भी है। साथ ही उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कोई कार्यकर्ता या नेता ईडी ऑफिस के बाहर इकठ्ठा न हों।
I will be appearing bfore the ED tody at 12 noon. I respect the Summons issued to me and it's my duty to co-operate with the Investigation agencies I appeal Shivsena workers not to gather at the ED office Don't worry !@PawarSpeaks @OfficeofUT @MamataOfficial @RahulGandhi pic.twitter.com/Vn6SeedAoU
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 1, 2022
हालांकि, जांच एजेंसी ईडी द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई स्थित दफ्तर के बाहर काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती करवाने का फैसला ले चुकी है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ही अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती कर दी गई।
पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में 11 करोड़ की संपत्ति जब्त
केंद्रीय जांच एजेंसी ED पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इसके साथ ही इसी मामले में संजय राउत के बेहद करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
हालांकि, जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक जब्त की गई 11 करोड़ की संपत्ति में ज्यादातर प्रॉपर्टी प्रवीण राउत के नाम थी। तकरीबन 9 करोड़ की उन प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया था, जो प्रवीण राउत के नाम पर थे। इसी मामले में संजय राउत की पत्नी से जुड़े प्लॉट को भी जब्त किया गया था, जो अलीबाग और दादर जैसे शानदार लोकेशन में स्थित है। दादर वाले प्लॉट की कीमत ही करीब दो करोड़ आंकी जा रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।