Get App

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत से आज पूछताछ करेगी ED, शिवसैनिकों से की ये बड़ी अपील

ED द्वारा 27 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पात्रा चॉल भूमि घोटाला से जुड़े मामले में संजय राउत के साथ-साथ उनके बेहद करीबी प्रवीण राउत से भी ED विस्तार से पूछताछ करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 10:22 AM
Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत से आज पूछताछ करेगी ED, शिवसैनिकों से की ये बड़ी अपील
कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत आज दोपहर 12 बजे ED के सामने पेश होंगे

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ED के दफ्तर में आज शुक्रवार को करीब 12 बजे शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पूछताछ के लिए पेश होंगे। ईडी द्वारा उन्हें 27 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।

शिवसेना सांसद को पूछताछ के लिए एक जुलाई को मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में बुलाया गया था। ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पात्रा चॉल भूमि घोटाला से जुड़े मामले में संजय राउत के साथ-साथ उनके बेहद करीबी प्रवीण राउत से भी ED विस्तार से पूछताछ करेगी।

संजय राउत ने की अपने समर्थकों से अपील

शुक्रवार सुबह संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि ईडी की पूछताछ में शामिल होने वो दोपहर 12 बजे दफ्तर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये लिखा कि वो ईडी के समन का सम्मान करते हैं। लिहाजा पूछताछ की प्रक्रिया में जांच एजेंसी के अधिकारियों का सहयोग करेंगे, ऐसा करना मेरा फर्ज भी है। साथ ही उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कोई कार्यकर्ता या नेता ईडी ऑफिस के बाहर इकठ्ठा न हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें