Get App

दिल्ली: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

Satyendar Jain: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं और कमर पर बेल्ट लगाते हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी भी होनी है। सत्येंद्र जैन की रीढ़ की समस्या की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में जांच की गई। तस्वीरों में जैन के अस्वस्थ और कमजोर दिखने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें मारना चाहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2023 पर 11:58 AM
दिल्ली: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती
Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। फिलहाल, चेकअप के लिए उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इसी सप्ताह सोमवार को जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व मंत्री को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती काराया गया था। सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि तिहाड़ की जेल नंबर 7 में बंद जैन गुरुवार सुबह करीब 6 बजे फिसलकर बाथरूम में गिर गए। जैन का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में सभी जरूरी जांच कराया जा रहा है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन कल रात तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उन्हें मामूली चोटें आई हैं जिसके लिए उन्हें चेकअप के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया है।" वहीं, AAP के सूत्रों ने ANI को बताया, "कल रात सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

दिल्ली के पूर्व मंत्री पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं और कमर पर बेल्ट लगाते हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी भी होनी है। सत्येंद्र जैन की रीढ़ की समस्या की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में जांच की गई। तस्वीरों में जैन के अस्वस्थ और कमजोर दिखने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें मारना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें