Get App

शरद पवार बोले, पार्टी छोड़कर जाने वालों का स्वागत है, NCP ने कसा तंज, 'मुट्ठी भर तो विधायक बचे हैं'

खबरों के मुताबिक, अजित पवार के गुट के कई विधायक फिर से शामिल होने की इच्छा जताते हुए शरद पवार और उनकी पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं। जून 2023 में जब अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ बगावत की तो 53 में से 40 NCP विधायक उनके साथ शामिल हो गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 8:56 PM
शरद पवार बोले, पार्टी छोड़कर जाने वालों का स्वागत है, NCP ने कसा तंज, 'मुट्ठी भर तो विधायक बचे हैं'
शरद पवार बोले, पार्टी छोड़कर जाने वालों का स्वागत है, NCP ने कसा तंज, 'मुट्ठी भर तो विधायक बचे हैं'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी उन विधायकों का स्वागत करेगी, जो अजित पवार के साथ चल गए थे। इसके एक दिन बाद बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कहा कि शरद पवार का खेमा आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नेताओं की खोज कर रहा है, क्योंकि उसके पास नेता नहीं बचे हैं। ये बताता है कि पार्टी कितनी हताश है।

NCP प्रवक्ता उमेश पाटिल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “शरद पवार साहब की पार्टी में मुट्ठी भर विधायक हैं और वो अब ऐसे नेताओं की तलाश कर रहे हैं, जो इसके टिकट पर चुनाव लड़ें।” मंगलवार को, पवार ने कहा कि जो विधायक पार्टी की छवि को “नुकसान” नहीं पहुंचाएंगे, उन्हें पार्टी कैडर के साथ बातचीत के बाद वापस ले लिया जाएगा।

जो लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं...

पवार ने कहा, "जो लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन उन नेताओं को लिया जाएगा जो संगठन को मजबूत करने में मदद करेंगे और पार्टी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें