राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena-UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में दक्षिण मुंबई स्थित प्रतिष्ठित हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक रविवार को ‘महा विकास आघाडी’ (MVA) के मार्च का नेतृत्व किया। MVA नेताओं ने प्रतिमा ढहने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की।
