Get App

Presidential Polls 2022: BJP सांसद सनी देओल सहित इन 8 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में नहीं किया मतदान, जानिए वजह

BJP के गुरदासपुर से सांसद एवं फिल्म अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे (Sanjay Dhotre) उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 10:20 AM
Presidential Polls 2022: BJP सांसद सनी देओल सहित इन 8 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में नहीं किया मतदान, जानिए वजह
NDA ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि संयुक्त विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है

Presidential Polls 2022: चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4,796 निर्वाचकों में से 99 प्रतिशत ने मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 100 प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि संयुक्त विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुरदासपुर से सांसद एवं फिल्म अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे (Sanjay Dhotre) उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री धोत्रे ICU में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: चाय-कॉफी के लिए पहले से नहीं किया ऑर्डर, न हों परेशान, ट्रेन में 70 की जगह 20 रुपये में मिलेगी ये सर्विस

BJP और शिवसेना के दो-दो सांसद और बहुजन समाज पार्टी (BSP), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक-एक सांसद भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें