चुनावों की बीच BJP में शामिल हुए द ग्रेट खली, बोले- राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर जॉइन की पार्टी

द ग्रेट खली ने कहा, बीजेपी की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BJP में शामिल हुए द ग्रेट खली

पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ ​​द ग्रेट खली (The Great Khali) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खली को पार्टी में शामिल किया गया है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहलवान द ग्रेट खली ने कहा, "बीजेपी की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। बीजेपी जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं... मुझे लगता है कि देश के लिए PM मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं BJP की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुआ।"


केंद्रीय मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने कहा, "द ग्रेट खली के हमारे साथ जुड़ने से यह युवाओं के साथ-साथ देश के दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।"

2020 में, खली ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध कर रहे, किसानों को समर्थन दिया था। पहलवान ने भारत के लोगों से आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करने की अपील की थी।

Ashish Mishra: लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत

उन्होंने कहा था, "तीनों कृषि कानून रोज मजदूरी वाले श्रमिकों, सड़क किनारे विक्रेताओं को भी नुकसान पहुंचाएंगे, आम आदमी को नुकसान होगा।"

खली ने 2000 में पेशेवर कुश्ती में डेब्यू किया था। अपने WWE करियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब पुलिस के एक अधिकारी थे। अपने WWE करियर के दौरान खली WWE चैंपियन भी बने।

उन्होंने चार हॉलीवुड फिल्मों और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 2021 कैटेगरी के हिस्से के रूप में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

खली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के छोटे से शहर धीरैना के रहने वाले हैं। WWE से अपने रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट, एक भारतीय पेशेवर कुश्ती प्रचार और ट्रेनिंग अकादमी खोली।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।