पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खली को पार्टी में शामिल किया गया है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
