Get App

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: BJP ने शर्त के साथ टिपरा मोथा के सामने रखा नया ऑफर, कहा- ग्रेटर टिपरालैंड के अलावा सभी मांग मानने को तैयार

प्रद्योत देबबर्मा की पार्टी का समर्थन करने के सवाल पर त्रिपुरा BJP अध्यक्ष सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ के अलावा BJP उनकी सभी मांगें मांगने को तैयार है।’’ टिपरा मोथा त्रिपुरा की स्वदेशी आबादी के लिए एक अलग राज्य ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ (Greater Tipraland) की मांग कर रहा है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 1:56 PM
त्रिपुरा चुनाव नतीजे:  BJP ने शर्त के साथ टिपरा मोथा के सामने रखा नया ऑफर, कहा- ग्रेटर टिपरालैंड के अलावा सभी मांग मानने को तैयार
टिपरा मोथा नाम से त्रिपुरा के शाही परिवार के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने अपना एक अलग दल बनाया था

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की त्रिपुरा (Tripura) इकाई के प्रमुख सुब्रत चक्रवर्ती (Subrata chakraborty) बृहस्पतिवार को कहा कि अगर पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा (प्रद्योत देबबर्मा (Pradyot Debbarma) की टिपरा मोथा (TIPRA Motha) पार्टी अपना समर्थन देती है, तो वह ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ (Greater Tipra Land) के अलावा उनकी सभी मांगें मानने को तैयार हैं। PTI के मुताबिक, चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, "हम राज्य में अगली सरकार बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हम शुरू से कहते आए हैं... दो केंद्रीय नेता फणींद्रनाथ सरमा और संबित पात्रा यहां स्थिति पर नजर रखने के लिए मौजूद हैं। उम्मीद है कि आज और केंद्रीय नेता यहां पहुंचेंगे।"

देबबर्मा की पार्टी का समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ के अलावा BJP उनकी सभी मांगें मांगने को तैयार है।’’ टिपरा मोथा त्रिपुरा की स्वदेशी आबादी के लिए एक अलग राज्य ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग कर रहा है।

निर्वाचन आयोग के आकंड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद, आज जारी मतगणना में BJP ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 29 पर आगे है। कांग्रेस चार सीट पर और उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा 2 सीटें जीत कर 10 सीटों पर आगे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें