CM Yogi Interview: यूपी में फिर BJP को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी-सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ी है

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:24 PM
Story continues below Advertisement
सीएम योगी ने बताया कि आखिरकार वह गोरखपुर सीट से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं

CM Yogi Interview: जानिए क्यों यूपी के सीएम योगी गोरखपुर सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

CM Yogi Interview: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने News 18 को दिए खास इंटरव्यू में अपनी बेबाक राय रखी। इस खास बातचीत में यूपी के सीएम ने बताया कि इस बार विधानसभी चुनावों में BJP फिर 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

ओपिनियन पोल में BJP के लिए 300 से कम सीटों की भविष्यवाणी पर, आदित्यनाथ ने कहा, "क्या आपको याद है कि 2014 में, लोगों ने भाई-बहन की पार्टी (कांग्रेस) को उजागर कर दिया, दूसरी पार्टी (समाजवादी पार्टी) के साथ क्या हुआ था, जो घटकर पांच सीटों पर रह गई। 2017 में दो भाई (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) आए और हम जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ। 2019 में महागठबंधन था, उनका क्या हुआ? बीजेपी को पहले 64, बसपा को 10, एसपी को पांच और कांग्रेस को और भी कम मिला। तीनों चुनावों में ओपिनियन पोल और सर्वे और चुनावों के रुझान को देखें। मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है।"


CM Yogi Interview: जानिए क्यों यूपी के सीएम योगी गोरखपुर सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

सीएम योगी ने बताया कि आखिरकार वह गोरखपुर सीट से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश मेरे लिए अपरिचित नहीं है। कहां से चुनाव लड़ना है या नहीं इसका फैसला मैंने पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया था। अब पार्टी ने जो फैसला लिया है उसी के अनुरूप शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से नामांकन किया है।"

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 4 फरवरी को गोरखपुर सदल सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।