Get App

CM Yogi Interview: जानिए क्यों यूपी के सीएम योगी गोरखपुर सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

News 18 के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी को दिए खास बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:16 PM
CM Yogi Interview: जानिए क्यों यूपी के सीएम योगी गोरखपुर सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 4 फरवरी को गोरखपुर सदल सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है

CM Yogi Interview: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने News 18 को दिए खास इंटरव्यू में बताया कि आखिरकार वह गोरखपुर सीट से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश मेरे लिए अपरिचित नहीं है। कहां से चुनाव लड़ना है या नहीं इसका फैसला मैंने पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया था। अब पार्टी ने जो फैसला लिया है उसी के अनुरूप शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से नामांकन किया है।"

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 4 फरवरी को गोरखपुर सदल सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।

ओपिनियन पोल में BJP के लिए 300 से कम सीटों की भविष्यवाणी पर, आदित्यनाथ ने कहा, "क्या आपको याद है कि 2014 में, लोगों ने भाई-बहन की पार्टी (कांग्रेस) को उजागर कर दिया, दूसरी पार्टी (समाजवादी पार्टी) के साथ क्या हुआ था, जो घटकर पांच सीटों पर रह गई। 2017 में दो भाई (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) आए और हम जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ। 2019 में महागठबंधन था, उनका क्या हुआ? बीजेपी को पहले 64, बसपा को 10, एसपी को पांच और कांग्रेस को और भी कम मिला। तीनों चुनावों में ओपिनियन पोल और सर्वे और चुनावों के रुझान को देखें। मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें