UP Assembly Elections Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सातों चरणों का मतदान सोमवार को खत्म हो गया और इसके बाद वे आंकड़े आने लगें, जिन्हें हम एग्जिट पोल के नाम से जानते हैं। पांचों राज्य को लेकर कई चुनावी एजंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं।
वैसे तो असल आंकड़े 10 मार्च को ही सामने आएंगे, लेकिन उससे पहले आइए नजर डालते हैं, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के एग्जिट पोल पर कि आखिर यह अनुमानित आंकड़े किसको खुश करेंगे और किसके लिए आंकड़े निराश करने वाले होंगे, यानि राज्य किसको कितनी सीटें मिल सकती हैं।
CNC News-18 ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है, जबकि बीएसपी को 7 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक, यूपी में BJP गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं BSP को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन इस बार भी जारी रहने के आसार हैं, कांग्रेस को सिर्फ 3 से 8 सीटें मिल सकती हैं।