Get App

UP Election: बरेली कैंट से कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार सुप्रिया एरेन ने छोड़ी पार्टी, उसी सीट पर अब सपा से लड़ेंगी चुनाव

UP Assembly Election 2022: बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया एरेन के साथ उनके पति और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरेन भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:21 PM
UP Election: बरेली कैंट से कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार सुप्रिया एरेन ने छोड़ी पार्टी, उसी सीट पर अब सपा से लड़ेंगी चुनाव
UP Assembly Election: सुप्रिया एरेन और उनके पति प्रवीण एरेन लंबे समय से बरेली में कांग्रेस का चेहरा रहे हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: यूपी की बरेली कैंट (Bareilly Cantt) विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Congress) पार्टी एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। बरेली कैंट विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पार्टी की घोषित उम्मीदवार सुप्रिया सिंह एरेन (Congress candidate Supriya Aron) शनिवार को पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गई। सुप्रिया एरेन अब इसी विधानसभा सीट से सपा की उम्मीदवार होंगी। बता दें सुप्रिया सिंह एरेन बरेली की पूर्व मेयर रह चुकी हैं और उनके पति प्रवीण सिंह एरेन ( Praveen Singh Aron) बरेली से ही कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।

सुप्रिया सिंह एरेन और उनके पति प्रवीण सिंह एरेन ने शनिवार दोपहर यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश यादव दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, "आप दोनों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी जिस तरह से सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, आप लोगों के पार्टी में आने से उस दिशा में और तेजी आएगी।" इसी दौरान अखिलेश यादव ने बरेली कैंट विधानसभा चुनाव से सुप्रिया एरेन को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की भी घोषणा की।

बता दें कि सुप्रिया एरेन और उनके पति प्रवीण एरेन लंबे समय से बरेली में कांग्रेस का चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका अचनाक से पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो जाना, कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका समझा जा रहा है। सुप्रिया एरेन को कांग्रेस ने बरेली कैंट से अपना उम्मीदवार बनाया था और वह पिछले कई दिनों से इस सीट पर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं। हालांकि अब उनका चुनाव चिह्न बदलकर 'साइकल' हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें