UP Election 2022: न मुलायम की बहू न रीता जोशी का बेटा, हाई-प्रोफाइल लखनऊ कैंट सीट से BJP ने इस मंत्री को दिया टिकट

UP Election 2022: पार्टी ने इस सीट पर सस्पेंस खत्म कर दिया और लखनऊ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 1:56 PM
BJP ने लखनऊ कैंट सीट से अपर्णा यादव और रीता जोशी के बेटे दोनों में से किसी को टिकट नहीं दिया

समाजवादी पार्टी (SP) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) को विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने लखनऊ कैंट के लिए हाई-प्रोफाइल लड़ाई से बाहर कर दिय है। पार्टी ने इस सीट पर सस्पेंस खत्म कर दिया और लखनऊ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

सरोजिनी नगर सीट, जिस पर राज्य की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह की निगाह थी, वहां से BJP ने पूर्व प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है, जिनकी VRS को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया था।

लखनऊ छावनी सीट के लिए राज्य मंत्री ब्रजेश पाठक को चुना गया है, जहां से यादव और जोशी के बेटे को टिकट की उम्मीद थी। रीता जोशी ने पिछले चुनाव में यादव को इस सीट पर हराया था और इसे बीजेपी के लिए सुरक्षित दांव माना जा रहा है.


लखनऊ कैंट सीट के लिए राज्य मंत्री ब्रजेश पाठक को चुना गया है, जहां से यादव और जोशी के बेटे को टिकट की उम्मीद थी। रीता जोशी ने पिछले चुनाव में अपर्णा यादव को इस सीट पर हराया था और इसे BJP के लिए सुरक्षित दांव माना जा रहा है।

Budget 2022: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा आम लोगों के लिए इसमें कुछ भी नहीं

चौथे चरण के चुनाव में 23 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा। इसमें 3,00,000 से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें ज्यादातर ऊंची जाति के हिंदू हैं। BJP ने पिछले राज्य चुनावों में लखनऊ की नौ में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी।

एक और राज्य मंत्री आशुतोष टंडन को लखनऊ पूर्व से टिकट दिया गया है, जबकि रजनीश गुप्ता को लखनऊ सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। यूपी चुनाव 2022 में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि दूसरे चरण, तीसरे और चौथे चरण का मतदान क्रमश: 14, 20 और 23 फरवरी को होगा। पांचवें, छठे और दूसरे चरण में क्रमश: 27 फरवरी और 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। चुनाव आयोग 10 मार्च को उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे घोषित करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।