UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक के रुझानों में BJP बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है जबकि समाजवादी पार्टी (SP) पिछड़ती दिख रही है। विधानसभा की 403 में से 400 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 266 सीटों पर BJP आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस 3 सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है। वहीं, चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 391 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से 250 पर बीजेपी, 101 पर सपा और एक पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, फजील नगर से स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा श्रीकांत शर्मा मथुरा (बीजेपी) से आगे हैं और ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में पड़े मतों की गणना की जाएगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में कराया गया था। चुनाव के नतीजों से यह तय हो जाएगा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बना कर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (SP) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है, या बहुजन समाज पार्टी (BSP) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है।
इन 20 VVIP सीटों पर रहेगी सबकी नजर
1. गोरखपुर सदर- योगी आदित्यनाथ
5. शाहजहांपुर: सुरेश खन्ना
6. बलिया- राम गोविंद चौधरी
7.आजमगढ़: दुर्गा प्रसाद यादव
10. महाराजपुर: सतीश महाना
11. मनकापुर: रमापति शास्त्री
13. मल्हनी सीट: धनंजय सिंह
15. कुंडा: रघुराज प्रताप सिंह
18. लखनऊ कैंट: ब्रजेश पाठक
19. सिराथू: केशव प्रसाद मौर्य
20. जहूराबाद: ओमप्रकाश राजभर