Get App

UP Election Result 2022: जानें, गोरखपुर और करहल सहित उत्तर प्रदेश की इन 20 VIP सीटों पर कौन है आगे और कौन पीछे?

शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर लिया है, अब तक के रुझानों में BJP बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है जबकि समाजवादी पार्टी (SP) पिछड़ती दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 11:50 AM
UP Election Result 2022: जानें, गोरखपुर और करहल सहित उत्तर प्रदेश की इन 20 VIP सीटों पर कौन है आगे और कौन पीछे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक के रुझानों में BJP बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है जबकि समाजवादी पार्टी (SP) पिछड़ती दिख रही है। विधानसभा की 403 में से 400 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 266 सीटों पर BJP आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस 3 सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है। वहीं, चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 391 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से 250 पर बीजेपी, 101 पर सपा और एक पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, फजील नगर से स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा श्रीकांत शर्मा मथुरा (बीजेपी) से आगे हैं और ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें