UP Election 2022: सहारनपुर में PM मोदी ने गिनाए 'डबल इंजन' सरकार के फायदे, बोले- परिवार का भला सोचने वाले, नहीं कर सकते आपका भला

PM Modi in Saharanpur: सबका साथ,सबका विकास ही यूपी के विकास का मूलमंत्र है। BJP के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 1:18 PM
सहारनपुर में PM मोदी ने गिनाए 'डबल इंजन' सरकार के फायदे (Source- BJP)

विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) के लिए मतदान का आगाज आजे से हो गया है। उत्तर प्रदेश में 58 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) जारी है। वहीं दूसरी तरफ सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र (Narendra Modi) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा मतदान देखकर खुशी हुई है। साथ ही मोदी ने कहा, "सहारनपुर क्षेत्र के लोगों ने ठान लिया है, जो यूपी को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा उसको ही वोट देंगे, जो यूपी को दंगा मुक्त रखेगा, उसे ही वोट देंगे।" उन्होंने ये भी कहा, "जो हमारी बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, हम उसे ही वोट देंगे, जो अपराधियों को जेल भेजेगा, हम उसे ही वोट देंगे।"

पढ़ें सहारनपुर में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

- गरीबों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त लगने में दिक्कत ना हो, इसके लिए यूपी में BJP सरकार जरूरी है। क्योंकि ये घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन रास्ते में ही कहीं बिक जाती।


- छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता रहे, इसके लिए यूपी में BJP सरकार बहुत जरूरी है। गरीबों को इस महामारी के समय मुफ्त राशन मिलता रहे, इसके लिए यूपी में BJP सरकार बहुत जरूरी है।

- BJP ने यूपी चुनावों के लिए अपना जो घोषणा पत्र जारी किया है, ये घोषणा पत्र लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। डबल इंजन की सरकार जो काम कर रही है, उसके लिए यूपी में BJP सरकार बहुत जरूरी है।

- वर्चुअल रूप से तो उनसे मिल लिया था। मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से क्षमा याचना के साथ दूसरे चरण के मतदाताओं के आशीर्वाद के साथ आज चुनाव अभियान का आरंभ कर रहा हूं।

- मैं आज यहां से प्रथम चरण का मतदान जो चल रहा है, वहां के मतदाताओं से भी क्षमा चाहता हूं। मेरा ये फर्ज बनता था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं, लेकिन मैं जा नहीं पाया था, चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थी।

- योगी जी की सरकार यूपी के अलग-अलग जिलों को अच्छी सड़कों से जोड़ रही है, कनेक्टिविटी बढ़ा रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे,

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे,

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे,

दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन,

सहारनपुर एयरपोर्ट,

यूपी में इतनी तेजी से, इतने बड़े-बड़े काम पहले कभी नहीं हुए।

- गन्ना किसानों को जितना पैसा, पहले की सरकारों को 10 साल में मिला था उससे ज्यादा राशि योगी जी की सरकार ने उन्हें दी है।

Assembly Elections 2022 Live Updates

- BJP सरकार का ये इतिहास है, ये परंपरा है कि BJP सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा करके दिखाती है। ये हमारी ही सरकार है, जिसने गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कई ज्यादा का भुगतान किया है।

- दुनिया के बाजार में चीनी की पैदावार बढ़ जाए, तो भी भारत मे चीनी कारखाने चीनी की पैदावार से डरते हैं,कारखाने बंद करते हैं, गन्ना किसान को परेशानी होती है।

- हम गन्ना किसानों को एक और परेशानी से मुक्ति दिलाने का स्थायी उपाय भी कर रहे हैं। हमारे गन्ना किसानों के सामने एक ऐसी समस्या होती है कि चीनी की कीमतें कम हो, या फिर चीनी मिलें बन्द हो तो गन्ना किसान परेशान हो जाता है।

- कानून व्यवस्था सुधरने पर यूपी में, निवेशकों में एक बार फिर औद्योगिक विकास का विश्वास आया है। BJP सरकार यूपी के हर जिले, हर क्षेत्र की ताकत, वहां की विशेषता को पहचानकर, उसे बढ़ाने में जुटी है। इसी सोच के साथ वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना शुरू की गई है।

- इतने कम समय में यूपी को 12 हजार करोड़ रुपये गन्ने से बने इथेनॉल से मिले हैं, जो उत्तर प्रदेश के काम आ रहे हैं, गन्ना किसान को सुरक्षा दे रहे हैं।

- ये गन्ना किसान को लाभ भी दे रहा है और उनकी आर्थिक व्यवस्था को एक सुरक्षा भी देता है। मुझे खुशी है, योगी जी ने ताबड़तोड़ इस काम में मेरी मदद की और भारत सरकार जो मिशन लेकर चल रही थी योगी जी कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चले।

- इस चुनौती से निपटने के लिये हमारी सरकार एक बड़े विजन के साथ स्थायी उपाय के रास्ते पर इस पूरे क्षेत्र को ले जाने के लिए काम कर रही है।

- यूपी में पहले जो सरकारें रही, वो इस तरह का विजन लेकर काम कर ही नहीं सकती थी। उसका कारण है परिवारवाद, परिवार से बाहर देखना और सोचना ही नहीं, आपकी चिंता कभी करनी ही नहीं, सब कुछ माफियाओं के भरोसे चलाते रहना ही उनका काम था।

- मेरे गन्ना किसान भाइयों मेरे शब्द लिखकर रखिये, आने वाले दिनों में ये मामला 12 हजार करोड़ पर अटकने वाला नहीं है, ये राशि और बढ़ने वाली है। इससे गन्ना किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेगा।

- इन लोगों ने शहरो को 22 घंटे और गांवों को 20 घंटे बजली देने की बात कही थी, ऐसे वादे किए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं किया, उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रखा और अपने परिवार के जिले में किया। परिवारवादी सोच बिजली में भी वहीं पर अटक गई।

- मैं इन दिनों देख रहा हूं कि घोर परिवारवादी पूरी पार्टी जनता से लगातार खोखले वादे किए जा रहे हैं। वो इसी सोच पर चल रहे हैं कि उनको मालूम है कि यूपी की जनता इनके पुराने कारनामों को याद करके फिर से कभी उनको घुसने देने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको नकार दिया है।

- इन लोगों के बहकावे में आपको नहीं आना है। इन लोगों को जब आपने मौका दिया, तब इन्होंने क्या किया ये कभी मत भूलना। इन लोगों ने शहरो को 22 घंटे और गांवों को 20 घंटे बिजली देने की बात कही थी, ऐसे वादे किए थे। लेकिन उन्होंने ऐसा पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं किया, उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रखा और अपने परिवार के जिले में किया।

- सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की सेवा में लगे रहने वाले लोग, अपने परिवार का भला सोचने वाले लोग गरीब के लिए, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित के लिए, छोटे किसान के लिए कभी सोच नहीं सकते हैं, काम कभी कर नहीं सकते हैं।

- 100 साल के सबसे बड़े संकटकाल में, कोरोना वैश्विक महामारी में, गरीबों की सरकार ने किसी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया। आज करोड़ों यूपी वासियों को मुफ्त राशन का डबल बेनिफिट मिल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में हमारे दलित भाई-बहन, पिछड़ा वर्ग के साथी भी हैं।

- इन लोगों के राशनमाफिया, हमारे गरीब भाइयों-बहनों का राशन भी खा जाते थे। उत्तर प्रदेश के लोगों ने इनके ये कारनामे भी देखे हैं, और डबल इंजन की सरकार ने इनके इन कारनामों को बंद कर ताला लगा दिया।

- जब यहां ये घोर परिवारवादी लोग सत्ता में थे, तो इन्होंने सहारनपुर के शहरी इलाकों में 500 गरीबों के लिए घर बनाने की स्वीकृति दी थी, लेकिन ये 500 घर भी नहीं बना पाए, सिर्फ 200 घर बना पाए। अब आप ही बताइए 200-500 के बीच भी जो लटके रहते हैं उनकी जरूरत है या 31,000 वालों की जरूरत है। सीधी बात है काम करने वाली सरकार चाहिए, योजनाओं को जमीन पर लागू करने वाली सरकार चाहिए। यही होती है डबल इंजन की सरकार की ताकत।

- सबका साथ,सबका विकास ही यूपी के विकास का मूलमंत्र है। BJP के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए आज हर सेक्टर को बेटियों के लिए खोला जा रहा है।

- मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का, उनका हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। वो लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे। हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है।

- मुज़फ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।

- हम विकास भी करते हैं, अपनी विरासत पर भी उतना ही गर्व करते हैं। हम इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर भी बनवाते हैं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी निर्माण कराते हैं। हमारी ही सरकार है जिसने गुरू गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर घोषित किया है।

- सहारनपुर के दंगों के बड़े गुनहगार को अब इन माफियावादियों ने इस चुनाव में अपना साथी बना लिया है और ये सिर्फ सहारनपुर की बात नहीं है। पूरे पश्चिमी यूपी में इन लोगों ने चुन-चुन कर अपराधियों को उतारा है। हालत ये है कि ये लोग राष्ट्र विरोधियों को अपना प्रस्तावक तक बना रहे हैं।

- इसका इरादा आप जरूर समझिए। योगी जी की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें जेल भेज इसलिए इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। ये लोग यूपी के लोगों से बदला लेना चाहते हैं, लेकिन मैं ये देखकर हैरान हूं, जो लोग उस समय दंगाइयों को कोस रहे थे वो इस चुनाव में दंगाइयों के साथ गले मिल रहे हैं, उनके साथ खड़े हो गए हैं।

- ये हमारी ही सरकार है, जिसने 1947 के बंटवारे में मारे गए अपने भाई बहनों की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है। ये काम पहले की सरकार भी कर सकती थी, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इसलिए आज देश की जनता सबसे ज्यादा भरोसा BJP पर कर रही है। उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सहारनपुर का पूरा क्षेत्र BJP पर भरोसा कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।