Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणो का मतदान हो चुका है, अब सिर्फ चरणा की वोटिंग बाकी है। ऐसे में ध्रुवीकरण, हिजाब (Hijab Row), कोरोनावायरस (Coronavirus) और आंतकवाद, जैसे कई मुद्दे गर्म हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने केंद्र सरकार के CAA लागू करने का समय बताया है।
दरअसल Network18 के एमडी और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से EXCLUSIVE बातचीत की।
News18 के मुताबिक, मोदी सरकार CAA कब लागू करेगी? इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना से पूरी तरह से निजात मिलने के बाद ही CAA पर फैसला होगा.. उन्होंने कहा कि हम CAA को हर हाल में लागू करेंगे। इससे पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
अमित शाह ने कहा CAA कानून आने के बाद देश में कोरोना को प्रकोप बढ़ गया था। इसलिए फिलहाल कोरोना से निपटना पहली प्राथमिकता है। अब कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है। जैसे ही कोरोना से निजात मिलगा हम जल्दी ही इसपर फैसला लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम CAA पर किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे।"
बीजेपी मुसलमानों को टिकट क्यों नहीं देती है?
साथ ही शाह ने उस सवाल का जवाब दिया कि बीजेपी मुसलमानों को टिकट क्यों नहीं देती है? उन्होंने कहा, "मुस्लिमों के साथ वही रिश्ता, जो सरकार का होना चाहिए। चुनाव में कौन वोट देता है, वो भी तो देखना पड़ता है।"
सीएम योगी ने 80-20 की बात कही, क्या इसका मतलब हिंदू और मुस्लिम से है? इस अमित शाह ने कहा, "मैं नहीं मानता कि हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा है। पोलराइजेशन जरूर हो रहा है। गरीब, किसान भी पोलराइज हो रहा है। बीजेपी के शासनकाल में किसानों को किसान कल्याण निधि का पैसा मिल रहा है।"