UP Elections 2022: मुसलमानों को टिकट क्यों नहीं देती BJP? इस सवाल का गृह मंत्री अमित साह ने दिया ये जवाब

UP Elections 2022: शाह ने इंटरव्यू में यूपी चुनाव में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा, वोटों के ध्रुवीकरण, 80 बनाम 20 जैसे तमाम बातों को लेकर पार्टी का नजरिया भी साफ किया

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 11:31 AM
गृह मंत्री अमित साह ने दिया ये जवाब (FILE)

UP Assembly Elections 2022: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच Network 18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी का साथ खास बातचीत के दौरान इस सवाल का जवाबा दिया, कि बीजेपी आखिर मुस्लिमों को टिकट क्यों नहीं देती है? साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में BJP इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर फिर से सरकार बनाएगी।

शाह ने इंटरव्यू में यूपी चुनाव में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा, वोटों के ध्रुवीकरण, 80 बनाम 20 जैसे तमाम बातों को लेकर पार्टी का नजरिया भी साफ किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में BJP सरकार के कार्यकाल के दौरान सभी धर्मों और जातियों के लिए विकास की योजनाओं पर काम हुआ है।

UP Elections 2022: यूपी में पूर्ण बहुमत से जीतेगी BJP, चार अहम मुद्दों पर हमें जनता का है समर्थन- अमित शाह

News18 के मुताबिक, बीजेपी सरकार की योजना की तरीफ करते हुए कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, सभी वर्गों के लिए काम किया। अमित शाह के साथ ये पूरा इंटरव्यू आप आज शाम 8 बजे न्यूज़ 18 नेटवर्क के सभी चैनलों पर देख सकते हैं।


पढ़ें गृह मंत्री के साथ सवाल-जवाब का सिलसिला-

सवाल- सीएम योगी ने 80-20 की बात कही, क्या इसका मतलब हिंदू और मुस्लिम से है?

जवाब- मैं नहीं मानता कि हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा है। पोलराइजेशन जरूर हो रहा है। गरीब, किसान भी पोलराइज हो रहा है। बीजेपी के शासनकाल में किसानों को किसान कल्याण निधि का पैसा मिल रहा है।

सवाल- हिंदू मुसलमान पोलराइजेशन नहीं देख रहे हैं?

जवाब- वोटबैंक के हिसाब से हम लोगों को नहीं देखते हैं, जिनका अधिकार, उनके साथ सरकार। प्रधानमंत्री की हर योजना का लोगों को लाभ मिले, बीजेपी सरकारें इस भावना के साथ काम करती हैं। 2 करोड़ 62 लाख घरों में शौचालय नहीं था, हमारी सरकार ने यह सुविधा दी। UP में बीजेपी की सरकार ने 1 करोड़ 41 लाख घरों में बिजली पहुंचाई, 2 करोड़ 68 लाख LED बल्ब बांटे गए, 15 करोड़ गरीबों को दो साल से फ्री राशन, 42 लाख लोगों को आवास देने का काम हुआ। 2024 तक हर आदमी को घर देने का लक्ष्य हमारी सरकार ने तय किया है।

सवाल- बीजेपी मुसलमानों को टिकट क्यों नहीं देती है?

जवाब- मुस्लिमों के साथ वही रिश्ता, जो सरकार का होना चाहिए। चुनाव में कौन वोट देता है, वो भी तो देखना पड़ता है।

सवाल- क्या मुस्लिमों को टिकट ना देना राजनीतिक मजबूरी है?

जवाब- राजनीतिक शिष्टाचार है. सरकार संविधान के आधार पर चलती है। सरकार को देश की जनता चुनती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।