Get App

UP Elections 2022: मतदान के कारण नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित इन 11 जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

यूपी सरकार द्वारा मतदान वाले सभी 11 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक मतदान वाले दिन सभी शिक्षण संस्थाएं और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 10:48 AM
UP Elections 2022: मतदान के कारण नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित इन 11 जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 विकल्पों का इस्तेमाल कर वोट डाला जा सकेगा

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।

इस बीच, यूपी सरकार ने मतदान वाले सभी 11 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के मुताबिक मतदान वाले दिन सभी शिक्षण संस्थाएं और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है।

Assembly Elections 2022: वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन, 'नकली समाजवादी' का मतलब 'परिवारवाद' है: PM मोदी

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 11 जिलों में आज छुट्टी होगी ताकि नागरिकों द्वारा मतदान करने के लिए अपने अधिकार का उपयोग किया जा सके। तिवारी ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 विकल्पों का इस्तेमाल कर वोट डाला जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें