Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि इसके बावजूद राज्य को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को खटीमा विधानसभा सीट से करारी हार को सामना करना पड़ा है। पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस (Congress) के भुवन चंद्र कपाड़ी (Bhuwan Chandra Kapri) ने 7 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया है।
