Get App

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

Vice President Jagdeep Dhankhar admitted to AIIMS: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत है। इसके बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2025 पर 11:29 AM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
Vice President Jagdeep Dhankhar admitted to AIIMS: धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के बाद केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए एम्स का दौरा किया।

बता दें कि अगस्त 2022 से जगदीप धनखड़ देश के उपराष्ट्रपति हैं। इससे पहले वो पश्चिम बंगाल का राज्यपाल का पद संभाल चुके हैं। जगदीप धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझुनू में 18 मई 1951 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय से ही की है।

धनखड़ का राजनीतिक सफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें