UP Elections 2022: अखिलेश-जयंत की जोड़ी पर CM योगी का तंज, बोले- 'माल वही लिफाफा नया'

सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर जमकर निशाना साधा

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 1:52 PM
सीएम योगी ने जयंत चौधरी और अखिलेश की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जो पेशकश कर रहे हैं वह नई पैकेजिंग में माल पुराना ही है

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन और वर्तमान सपा-रालोद गठबंधन (SP-RLD alliance) पर तीखा हमला किया।

सीएम योगी ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अखिलेश की जोड़ी की तुलना करते हुए कहा कि वे जो पेशकश कर रहे हैं वह नई पैकेजिंग में माल पुराना ही है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि 2017 में उत्‍तर प्रदेश में आतंक का माहौल था। इस चुनाव में यह जो दो लड़कों की जोड़ी आई है ये 2014 और 2017 के चुनाव में भी बनी थी। उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगे में जब सचिन और गौरव की हत्या हुई थी। उस वक्‍त इनमें से एक लड़का (अखिलेश यादव) लखनऊ में सत्‍ता में था।


Flipkart पर 15 हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा iPhone 6s और Pixel 3 फोन, जल्द उठाएं डिस्काउंट का फायदा

सीएम योगी ने आगे कहा कि लखनऊ वाला लड़का दंगाइयों को बुलाकर सम्मानित कर रहा था, जबकि दिल्ली वाला लड़का (राहुल गांधी) दंगाइयों का बचाव कर रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग नए कवर के साथ फिर से आ गए हैं, माल तो वही है लेकिन लिफाफा नया है।

सीएम योगी ने कहा कि इनका नाम समाजवादी है लेकिन इनका काम 'दंगावादी' और इनकी सोच 'परिवारवादी' है। सीएम ने दावा किया कि हमने 1.5 लाख लोगों को पुलिस में नौकरी दी है और कुल मिलाकर हमने पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। आज हमारी सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि विश्‍व की सबसे बड़ी कोविड-19 महामारी के बीच लोकतंत्र के महापर्व का आयोजन हो रहा है। जिन लोगों ने अभी भी वैक्‍सीन नहीं ली है, वह मतदान से पहले पहली डोज जरूर लगवा लें।

उन्‍होंने कहा कि वैक्सीन के की दो डोज लेकर खुद की कोरोना से रक्षा करें। इसी तरह चुनाव में विरोधियों को भी जोरदार डोज देने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सात चरणों में मतदान होगा। मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।