Get App

प्रदूषण रोकथाम के मामले में अमेरिका-ब्रिटेन से क्या सीख सकता है भारत? थरूर ने छेड़ दी है राजधानी बदलने की बड़ी बहस

Air Pollution: शशी थरूर ने दिल्ली में स्मॉग को लेकर कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर भी चिंता जाहिर की है। दरअसल दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके NCR में भयंकर वायु प्रदूषण की समस्या के बीच थरूर ने राजधानी बदलने की एक गंभीर बहस छेड़ दी है

Arun Tiwariअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 6:15 AM
प्रदूषण रोकथाम के मामले में अमेरिका-ब्रिटेन से क्या सीख सकता है भारत? थरूर ने छेड़ दी है राजधानी बदलने की बड़ी बहस
वायु प्रदूषण के मुद्दे पर शशि थरूर ने छेड़ दी है राजधानी बदलने की बड़ी बहस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मॉग को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि दिल्ली की हवा विश्व के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर ढाका से करीब पांच गुना ज्यादा जहरीली है। उन्होंने कहा- दिल्ली में नवंबर से जनवरी महीने तक रहना बेहद मुश्किल हो जाता है. क्या इसे देश की राजधानी रहना चाहिए?

थरूर ने दिल्ली में स्मॉग को लेकर कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर भी चिंता जाहिर की है। दरअसल दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके NCR में भयंकर वायु प्रदूषण की समस्या के बीच थरूर ने राजधानी बदलने की एक गंभीर बहस छेड़ दी है। थरूर का यह सवाल केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की तरफ भी निशाना है।

अनोखा नहीं है विचार

दरअसल राजधानी बदलने का विचार अनोखा नहीं है और इंडोनेशिया जैसे देश इस पर काम भी शुरू कर चुके हैं। साल 2022 में इंडोनेशिया सरकार ने अपनी राजधानी जकार्ता से नौसंतारा शिफ्ट करने का विधेयक पास किया था। बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता भी अपनी खराब एअर क्वालिटी के लिए पहचान रखती है। 2045 तक पूर्ण रूप से इंडोनेशिया की राजधानी नौसंतारा में शिफ्ट कर दी जाएगी। हालांकि राजधानी बदलने के पीछे इंडोनेशिया के कुछ और भी कारण हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें