उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ 2025 इस बार बहुत ही खास होने वाला है। इसे खास बनाने के लिए यूपी प्रशासन और कुंभ मेला समिति की तरफ से कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार कुंभ को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है, जिसमें कुंभ को प्लास्टिक फ्री बनाने की योजना बनाई गई है। इस योजना का मकसद जहां कुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का है, तो वहीं कुंभ में दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण देने का भी मकसद रखा गया है।
