22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव दर्शन करने के लिए लोग रामनगरी भारी संख्या में पहुंच गए हैं। ज्यादातर लोग इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या में रहना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव दर्शन के लिए पूरी जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इसी बीच लोगों के लिए एक खुशखबरी है। राम मंदिर के भव्य दर्शन अब आप सीधे PVR से कर सकते हैं। PVR में इस दिन का लाइव प्रसारण जनता को दिखाया जाएगा।
बड़े पर्दे पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा टेलीकास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों के मालिकों ने इस दिन के लिए खास इंतजाम कर दिए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर कृत रामायण सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। PVR INOX लिमिटेड ने 22 जनवरी 2024 को अपने थिएटर्स की स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाने का ऐलान किया है।
भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच
भारत की संस्कृति को बड़े पैमाने पर दिखाने वाला ये कार्यक्रम बेहद जरूरी है। PVR पूरे देश के 70 से ज्यादा शहरों और 160 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में राम मंदिर के उत्सव का लाइव प्रसारण करने जा रहा है। समारोह की लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। आप इस प्रसारण को देखने के लिए टिकट PVR INOX ऐप या उसकी वेबसाइट से कर सकते हैं। PVR INOX के मालिक ने खुद खुशी जाहिर करते हुए अपडेट दी। कहते हैं कि इस तरह के ऐतिहासिक और भव्य अवसर का अनोखे तरीके से अनुभव होना जरूरी है। सिनेमा स्क्रीन पर सामूहिक रूप से देखने पर ये अवसर जीवंत लगेगा। भक्तों तक इस अनूठे अवसर को पहुंचाना हमारा सौभाग्य है। हमें उम्मीद है कि मंदिर की घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चारण और पवित्र ध्वनियों को हम अयोध्या से कोसो दूर तक पहुंचा पाएंगे।
रामायण के किरदार पहुंचे अयोध्या
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण कोरोना के समय में किया गया था। इस सीरियल के पात्र लोगों के दिलों के बेहद करीब हैं। आज भी उन्हें उतना ही स्नेह और सम्मान दिया जाता है। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी शामिल होंगे। तीनों सितारे अयोध्या में है।