Get App

Rainfall Forecast: अगले दो दिन के दौरान दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर रविवार सुबह थम गया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों में बारिश होने के आसार जताए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2022 पर 5:00 PM
Rainfall Forecast: अगले दो दिन के दौरान दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में भारी गिरावट और आंधी की भविष्यवाणी की है

Rainfall Forecast: दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर रविवार सुबह थम गया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

IMD के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटे के दौरान 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस अवधि में पालम केंद्र पर 23.7 मिलीमीटर बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 49 दर्ज किया गया, जो ‘अच्छी’ कैटेगरी में आता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें