Get App

Ram Mandir: राम मंदिर में तीन बार होती है आरती, ऑनलाइन करें बुकिंग, मिलेंगे दर्शन

Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हो चुके हैं। आम लोगों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। रोजाना भगवान राम की तीन बार आरती की जाती है। पहली आरती सुबह 6.30 बजे, दूसरी आरती दोपहर 12 बजे और तीसरी आरती शाम को 7.30 बजे की जाती है। आरती में शामिल होने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 11:21 AM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: बिना पास के राम मंदिर की आरती में शामिल नहीं हो सकते हैं।

Ram Mandir: रामलला के दरबार श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में भक्तों भीड़ उमड़ने लगी। अब देश भर के लोगों को भगवान के दर्शन करने की अभिलाषा है। मंदिर में हर दिन आरती हो रही है। जिन लोगों को पास जारी किए गए हैं। सिर्फ वही लोग आरती में शामिल हो सकते हैं। आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पास ले सकते हैं। ऑफलाइन पास लेने के लिए काउंटर बना दिए गए हैं। वहीं ऑनलाइन पास हासिल करने की सुविधा भी मुहैया करा दी गई है। ऐसे में अगर आप श्री राम जी की आरती में जाना चाहते हैं तो पास बुक कर सकते हैं।

राम मंदिर में रोजाना तीन बार आरती होती है। पहली आरती सुबह 6.30 बजे होती है। जिसे श्रृंगार आरती कहते हैं। इसके बाद दोपहर में 12 बजे आरती होती है। इसे भोग आरती कहते हैं। फिर शाम 7.30 बजे आरती होती है। इसे संध्या आरती कहते हैं। भगवान के दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कर सकते हैं।

रामलला की आरती में कैसे हों शामिल?


रामलला की आरती में शामिल होने के लिए पास होना बेहद जरूरी है। बिना पास के एंट्री नहीं मिलेगी। पास जारी करने के लिए कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ले सकते हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बेवसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कोई भी भक्त अपना वैलिड आईडी प्रुफ लगाकर रामजन्मभूमि कैंप से ऑफलाइन पास ले सकते हैं। आरती के एक स्लॉट में सिर्फ 30 लोगों को ही एंट्री मिलती है। वहीं ऑनलाइन पास लेने के लिए रामजन्मभूमि ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर जाकर लिया जा सकता है।

अयोध्या राम मंदिर में जब मंद-मंद मुस्काए रामलला? AI के अजूबे ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया भावुक

ऑनलाइन कैसे मिलेगा आरती का पास ?

1 - ऑनलाइन बुक करने के लिए सबसे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाना होगा।

2 - होमपेज और मौजूद आरती वाले सेक्शन पर सिलेक्ट करें।

3 - यहां से आरती का स्लॉट का चयन करें।

4 - इसके बाद आप नाम, फोटो, पता और अपना मोबाइल नंबर भरने के साथ-साथ जरूरी डिटेल्स देनी होंगी।

5- इसके बाद मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले काउंटर से अपना पास हासिल कर लें।

6 - इसके बाद आप आराम से आरती समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 24, 2024 11:17 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।