Ram Mandir: नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और उससे भी ज्यादा खुशी देशवासियों को प्रभु राम के अपने भव्य महल में विराजमान होने की है। 22 जनवरी 2024 वो दिन होगा, जब भगवान राम की उनके भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान के मंदिर में विराजमान होने के बाद से लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को व्यवस्थिति करने की पूरी तैयारी कर रहा है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद मिल सके ऐसी भी व्यवस्था की जा रही है।
