Ram Mandir consecration Ceremony: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा में सिर्फ 11 दिन बच गए हैं। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से लेकर यूपी सरकार के आला अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से एक हफ्ते पहले 16 जनवरी से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के VVIP से लेकर राम मंदिर आंदोलन में अपनी जान गंवाने वालों को भी को न्योते भेजे जा रहे हैं।
