Ram Mandir: PhonePe और Google Pay से भी कर सकते हैं राम मंदिर को दान

Ram Mandir Ayodhya: इससे पहले आप सिर्फ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से दिए बैंक अकाउंट में ही राम मंदिर के लिए दान या डोनेशन दे सकते हैं। कई भक्त दान करना चाहते हैं, लेकिन कोई लोगों को ये नहीं पता होता कि यह कैसे करना है। अगर आप दान देना चाहते हैं, तो आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए, अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 8:49 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है राम मंदिर, ISRO ने जारी की रामलला के भव्य महल की तस्वीरें

Ram Mandir Inauguration: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अब BBPS या भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर एक फीचर बिलर के रूप में जोड़ा गया है। PhonePe, Google Pay, Paytm और अलग-अलग बैंक ऐप्स ने ट्रस्ट को BBPS में इंटिग्रेट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप PhonePe, Google Pay, Paytm से भी राम मंदिर के लिए दान दे सकते हैं।

इससे पहले आप सिर्फ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से दिए बैंक अकाउंट में ही राम मंदिर के लिए दान या डोनेशन दे सकते हैं।  कई भक्त दान करना चाहते हैं, लेकिन कोई लोगों को ये नहीं पता होता कि यह कैसे करना है।

अगर आप दान देना चाहते हैं, तो आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए, अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं।


ऐसे कर सकते हैं राम मंदिर के लिए दान

ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान की व्यवस्था की है। आप किसी भी UPI पेमेंट ऐप पर QR कोड स्कैन करके भी दान कर सकते हैं।

यदि आप राम मंदिर के लिए दान देना चाहते हैं, तो यहां आपको अकाउंट डिटेल दे रहे हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया गया है – https://srjbtkshetra.org/donation-options/

SBI:-

A/C Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

A/C No: 39161495808

IFSC Code: SBIN0002510

Branch: Naya Ghat, Ayodhya, UP

UPI ID: shriramjanmbhoomi@sbi

Ram Mandir SBI

बैंक ऑफ बड़ौदा:-

Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

Account Number: 05820100021211

IFSC Code: BARB0AYODHY

Branch Name: Naya Ghat, Ayodhya, UP

UPI ID: shriramjanmbhoomi@bob

Ram Mandir BoB

पंजाब नेशनल बैंक:-

Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

Account number: 3865000100139999

IFSC CODE: PUNB0386500

BRANCH: Naya Ghat, Ayodhya, UP

Ram Mandir PNB

ट्रस्ट ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA), 2010 के तहत भी रजिस्ट्रेशन करा लिया है। विदेश में रहने वाले लोग भी दान कर सकते हैं। ट्रस्ट ने विदेशों से दान के लिए अलग से अकाउंट डिटेल दी हैं।

Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

Account number: 42162875158

IFSC CODE: SBIN0000691

SWIFT CODE: SBININBB104

BRANCH: New Delhi Main Branch, 4th floor, FCRA Cell 11, Sansad Marg, New Delhi- 110001

Ram Mandir SBI FCRA

अयोध्या राम मंदिर के लिए अब तक 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान मिल चुका है। ट्रस्ट के अनुसार, भगवान राम के लगभग 18 करोड़ अनन्य भक्तों ने पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट में लगभग 3,200 करोड़ रुपए जमा किए हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।