Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में सोमवार (15 जनवरी) को मकर संक्रांति पर्व पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन संगम में स्नान के साथ लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला शुरू हो चुका है। मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 12 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने बताया कि रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना शुरू हो गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि संगम स्नान के बाद भारी संख्या में भक्त प्रयागराज से सीधे भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
प्रयागराज से अयोध्या कैसे जाएं?
प्रयागराज से अयोध्या (Prayagraj To Ayodhya) पहुंचने के लिए कई ट्रेनें और बसें आपके लिए उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की ओर से माघ मेला के लिए करीब 2,800 बसों के संचालन की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को प्रयागराज में पवित्र स्नान के बाद सैकड़ों श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या के लिए रवाना हो हुए। अकेले सिविल लाइंस बस अड्डे से 10 रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए रवाना हुईं। लोगों ने बताया कि सबसे अधिक भीड़ अयोध्या जाने वाली बसों में ही नजर आईं। यूपी रोडवेज का दावा है कि हर 15 मिनट पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की गई हैं। ये ट्रेनें अयोध्या से प्रयागराज के बीच चलाई जाएंगी। इसको लेकर भारतीय रेल ने शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन नंबर 04223 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम (वाया मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, सुलतानपुर जंक्शन) मेला स्पेशल ट्रेन दो फेरा चलेगी। यह ट्रेन 14 जनवरी एवं 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 7:50 बजे चलकर अगले दिन क्रमश: 15 और 25 जनवरी को दो बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी नंबर 04224 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट वाया सुल्तानपुर अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दो फेरा चलेगी। यह ट्रेन 15 और 25 जनवरी को 14:50 बजे प्रयागराज संगम से चलकर रात 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। सभी स्टेशनों पर यह रूकेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04225 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम वाया सुल्तानपुर जंक्शन दो बार चलेगी।
यह मेला स्पेशल ट्रेन 14 एवं 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 15 व 25 जनवरी को सुबह 4 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी नंबर 04226 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट के बीच दो फेरा चलेगी। 15 एवं 25 जनवरी को रात 21:45 बजे प्रयागराज संगम से चलेगी और अगले दिन सुबह चार बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
रेलवे स्टेशन के लिए यहां मिलेंगी बसें