Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में सोमवार (15 जनवरी) को मकर संक्रांति पर्व पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन संगम में स्नान के साथ लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला शुरू हो चुका है। मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 12 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने बताया कि रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना शुरू हो गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि संगम स्नान के बाद भारी संख्या में भक्त प्रयागराज से सीधे भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
