Get App

'सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे' येचुरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आने पर VHP ने दी ये सलाह

Ram Mandir Inaugration: सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा कि 'धर्म व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए औजार नहीं बनाया जाना चाहिए।' अब इस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया आई है। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘X’ पर लिखा, "खबर है कि सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 8:46 PM
'सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे' येचुरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आने पर VHP ने दी ये सलाह
'सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे' येुचरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आने पर VHP ने दी ये सलाह

Ram Mandir Inaugration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह में आने से इनकार करने वाले CPM नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) पर निशाना साधते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को कहा कि अगर वह ‘राम, रामत्व और भारत की ओर लौट जाते हैं, तो यह उनके हित में होगा।'

येचुरी ने कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा कि 'धर्म व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए औजार नहीं बनाया जाना चाहिए।' अब इस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया आई है।

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘X’ पर लिखा, "खबर है कि सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "राजनीतिक विरोध समझ में आता है, लेकिन अगर किसी को उनके नाम से ही इतनी घृणा है, तो वह केवल कम्युनिस्ट हो सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें