Get App

Ram Mandir Inaugration: 3,000 सालों तक चलने वाली लकड़ी से बन रहे राम मंदिर के दरवाजे, हैदराबाद में काम जोरों पर

Ram Mandir Inaugration: इतना ही नहीं स्थानीय लोग उस साइट पर पहुंच रहे हैं, जहां राम मंदिर का लकड़ी का काम चल रहा है। लोग यहां लकड़ियों पर की जा रही खास तरह की नक्काशी और डिजाइन को देखने पहुंच रहे। यहां जटिल और सटीक नक्काशी वाले 100 से ज्यादा दरवाजे बने हैं। कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर बताते हैं कि वे इस काम के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 3:11 PM
Ram Mandir Inaugration: 3,000 सालों तक चलने वाली लकड़ी से बन रहे राम मंदिर के दरवाजे, हैदराबाद में काम जोरों पर

Ram Mandir Inaugration: अयोध्या (Ayodhya) के श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) के भव्य उद्घाटन में एक महीने से भी कम समय बचा है। श्रीराम मंदिर परिसर के लिए जरूरी लकड़ी के सारे काम पूरा करने के लिए हैदराबाद की बढ़ईगीरी और लकड़ी कंपनी अनुराधा टिंबर्स इंटरनेशनल में दिन-रात काम चल रहा है। खास सागौन की लकड़ी (Teak Wood) से मंदिर के दरवाजे और खड़कियों को बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं स्थानीय लोग उस साइट पर पहुंच रहे हैं, जहां राम मंदिर का लकड़ी का काम चल रहा है। लोग यहां लकड़ियों पर की जा रही खास तरह की नक्काशी और डिजाइन को देखने पहुंच रहे।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक स्थानीय राघवेंद्र भी अपने बच्चों को इस साइट पर घुमाने लेकर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज मैं ये जगह देखने के लिए आया हूं। इन मूर्तियों की कला वास्तव में बेहतरीन है। मैं अपने बच्चों को डिजाइन समझा रहा हूं। बच्चे भी इस कला को देखकर बेहद उत्साहित हैं। मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे गांव की लकड़ी का काम अयोध्या के राम मंदिर में हो रहा है।"

100 से ज्यादा दरवाजे बने

यहां जटिल और सटीक नक्काशी वाले 100 से ज्यादा दरवाजे बने हैं। कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर बताते हैं कि वे इस काम के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें