Ram Mandir Inaugration: IndiGo ने किया मुंबई से अयोध्या के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Ram Mandir Inaugration: नए मुंबई-अयोध्या रूट का मकसद तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा देना है। इस रूट पर भी फ्लाइट शुरू करना का इंडिगो का फैसला ये बताता है कि अयोध्या का महत्तव अब कितना बढ़ गया है। आगामी 6 जनवरी से अयोध्या एयरपोर्ट से रेगुलर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Mandir Inaugration: IndiGo ने किया मुंबई से अयोध्या के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का ऐलान

Ram Mandir Inaugration: भारत की लीडिंग एयरलाइन में से एक, IndiGo ने 15 जनवरी, 2024 से मुंबई और अयोध्या (Mumbai To Ayodhya) के बीच डेली फ्लाइट (Daily Flight) शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले इंडिगो ने दिल्ली से अयोध्या और अहमदाबाद से अयोध्या को जोड़ने वाली फ्लाइट चलाने का ऐलान किया था। उद्घाटन फ्लाइट का समय नजदीक आने के साथ, नए मुंबई-अयोध्या रूट का मकसद तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा देना है। इस रूट पर भी फ्लाइट शुरू करना का इंडिगो का फैसला ये बताता है कि अयोध्या का महत्तव अब कितना बढ़ गया है।

आगामी 6 जनवरी से अयोध्या एयरपोर्ट से रेगुलर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, अयोध्या के जल्द ही उद्घाटन होने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उद्घाटन परिचालन 30 दिसंबर से शुरू होगा।

उद्घाटन के बाद, दिल्ली से अयोध्या तक वाणिज्यिक परिचालन 6 जनवरी, 2024 से शुरू होगा और अहमदाबाद से अयोध्या तक 11 जनवरी से शुरू होगा।


अयोध्या के लिए 30 दिसंबर को उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट, अभी सिर्फ Indigo देगी सर्विस

बयान में कहा गया है कि यह विस्तार ग्राहकों को बेहतर और डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध कराने की IndiGo की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

एयरलाइन का अगला लक्ष्य अयोध्या से आने-जाने के ऑप्शंस को बढ़ाना और इसके अलावा इस इलाके में पहुंच, यात्रा और व्यापार को बढ़ावा देना है।

अपने बयान में इंडिगो ने फ्लाइट के शेड्यूल डिटेल की भी घोषणा की है। मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट्स दैनिक आधार पर चलेंगी, जिसका समय दोपहर 12:30 बजे तय है। दूसरी ओर, अयोध्या से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट भी नियमित रूप से चलेंगी, जो दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।