Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर में होंगे 392 खंभे, 44 गेट, पूरा परिसर अपने तरीके से होगा 'आत्मनिर्भर'

Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में ट्रस्ट के कार्यालय में एक प्रजेंटेशन में भव्य परिसर की परिदृश्य योजना साझा करते हुए यह बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि आगामी मंदिर परिसर की 70 एकड़ जमीन का 70 फीसदी हिस्सा हरित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि यह परिसर अपने तरीके से आत्मनिर्भर होगा, क्योंकि इसमें दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और पावर हाउस से एक समर्पित लाइन होगी

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर परिसर होगा 'आत्मनिर्भर' 70 एकड़ जमीन का 70% हिस्सा होगा हरा भरा

Ram Mandir Inaugration: अयोध्या (Ayodhya) में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ अपने तरीके से आत्मनिर्भर (Atmanirbhar) होगा और इसमें बुजुर्गों और खासतौर से दिव्यांग आगंतुकों के आवागमन को आसान बनाने की सुविधाएं भी होंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने अयोध्या में ट्रस्ट के कार्यालय में एक प्रजेंटेशन में भव्य परिसर की परिदृश्य योजना साझा करते हुए यह बात कही।

उन्होंने ये भी कहा कि आगामी मंदिर परिसर की 70 एकड़ जमीन का 70 फीसदी हिस्सा हरित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि यह परिसर अपने तरीके से आत्मनिर्भर होगा, क्योंकि इसमें दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और पावर हाउस से एक समर्पित लाइन होगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में एक फायर ब्रिगेड चौकी भी होगी, जो अंडरग्राउंड रिजर्व वायर से पानी का इस्तेमाल करने पाएगी।


राय ने पत्रकारों के एक समूह के साथ प्रोजेक्ट प्लानिंग साझा करते हुए कहा कि भव्य मंदिर में 392 खंभे होंगे, 14 फीट चौड़ी परकोटा परिधि होगी, जो 732 मीटर तक फैली होगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में बुजुर्ग, खासतौर से दिव्यांग विजिटर्स की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर लिफ्ट की सुविधा और दो रैंप होंगे। राय ने यह भी कहा कि अयोध्या में कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति स्थापित की गई है।

मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में भाग लेंगे।

कैसा होगा राम मंदिर का आकार और ढांचा?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय का दौरा किया। मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे और वहां पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

मौर्य ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "उनकी (मोदी की) यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हम सभी तैयार हैं।"

मंदिर की एक मनोरम तस्वीर ट्रस्ट के कार्यालय की लॉबी में प्रदर्शित की गई है। राम मंदिर परिदृश्य योजना की प्रस्तुति के बाद राय पत्रकारों के साथ मंदिर निर्माण स्थल पर गए। उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर में प्रवेश पूर्व की ओर से होगा और निकास दक्षिण की ओर से होगा। संपूर्ण मंदिर का ढांचा कुल मिलाकर तीन मंजिला होगा।’’

मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे। राय ने कहा कि पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फुट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फुट ऊंची होगी और इसमें कुल 392 खंभे और 44 गेट होंगे।

'सीताराम नाम वाले सज्जन अयोध्या नहीं जाएंगे' येचुरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आने पर VHP ने दी ये सलाह

उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर में एक आयताकार परिधि परकोटा होगा। इस तरह की संरचना आम तौर पर दक्षिण भारत के मंदिरों में पाई जाती है।

राय ने कहा कि परकोटा 14 फुट चौड़ा होगा और इसकी परिधि परिधि 732 मीटर तक फैली होगी। परकोटा के चारों कोने सूर्य देव, मां भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव को समर्पित होंगे। उत्तरी दिशा में मां अन्नपूर्णा के एक मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

राय ने कहा कि दक्षिण की तरफ भगवान हनुमान का मंदिर होगा। परिसर में सात अन्य मंदिरों की योजना बनाई गई है, जो महर्षि वाल्मिकी, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और देवी अहिल्या को समर्पित हैं- जो सभी भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं।

वहीं, अयोध्या के कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति स्थापित की गई है। राय ने कहा, ‘‘कुबेर टीला पर मौजूद एक प्राचीन शिव मंदिर का भी पुनरुद्धार किया गया है।’’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।