Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर अब तक राजनीति तो हो ही रही थी, लेकिन अब ये मामला अदालत तक पहुंच गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के सामने एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर रोक लगाने की मांग की गई है।
