Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए सोने के दरवाजे, पहली झलक आई सामने, तीन दिन में लगेंगे ऐसे 13 और गेट

Ram Mandir Inauguration: श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सोमवार को घोषणा की कि मंदिर का गर्भगृह पूरा हो गया है और अभिषेक समारोह की प्रतीक्षा कर रहा है। ट्र्स्ट ने X पर पोस्ट किया, “500 सालों की तपस्या की पराकाष्ठा। प्रभु श्री रामलला का पवित्र गर्भगृह दुनिया भर में लाखों राम भक्तों के स्वागत के लिए अपनी पूरी महिमा के साथ तैयार है

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 1:06 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए सोने के दरवाजे, पहली झलक आई सामने, तीन में लगेंगे ऐसे 13 और गेट

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के भव्य उद्घाटन से पहले, मंदिर के सोने से बने दरवाजों की पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई। भारी सोने की परत चढ़े दरवाजे (Gold Plated Doors) मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए गए हैं, जहां 22 जनवरी को देवता की मूर्ति की प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे 13 और दरवाजे अगले तीन दिनों में मंदिर में लगेंगे। दरवाजा हैदराबाद के कारिगरों ने बनाया है। लाखों लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र बिंदु, भव्य राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई दूसरे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सोमवार को घोषणा की कि मंदिर का गर्भगृह पूरा हो गया है और अभिषेक समारोह की प्रतीक्षा कर रहा है। ट्र्स्ट ने X पर पोस्ट किया, “500 सालों की तपस्या की पराकाष्ठा। प्रभु श्री रामलला का पवित्र गर्भगृह दुनिया भर में लाखों राम भक्तों के स्वागत के लिए अपनी पूरी महिमा के साथ तैयार है।”

पारंपरिक नागर शैली में निर्मित राम मंदिर परिसर की लंबाई 380 फीट (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ाई और 161 फीट ऊंचाई होगी। मंदिर की हर एक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी और इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।


Ram Mandir: अमेरिका में भी 'जय श्री राम' अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिंदू अमेरिकियों ने ह्यूस्टन में निकाली कार रैली

मंदिर ट्रस्ट के अलग-अलग प्रतिनिधियों और RSS और VHP के सदस्यों और उनके सहयोगियों ने व्यक्तिगत रूप से मेहमानों से मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण कार्ड सौंपे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, देशभर से 4,000 संतों और विदेशों से 50 मेहमानों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी आमंत्रित लोगों की लिस्ट में हैं।

निमंत्रण कार्ड में मंदिर और भगवान राम की भव्य छवि भी है। बड़े, सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किए गए कार्डों के अलावा, निमंत्रण में एक किताब भी शामिल है, जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल कुछ प्रमुख लोगों की संक्षिप्त प्रोफाइल शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।