Ram Mandir Iauguration: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भक्त भगवान के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए अलग-अलग तरीके तलाश रहे हैं। ऐसे एक भक्त हैं, लखनऊ के सब्जी बेचने वाले अनिल कुमार साहू, जिन्होंने एक अनोखी घड़ी बनाई है, जो एक साथ नौ अलग-अलग टाइम-जोन दिखाती है। उन्होंने ये घड़ी राम मंदिर ट्रस्ट, रेलवे अधिकारियों और शहर के हनुमान गढ़ी मंदिर को उपहार में दी है।
