Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न सिर्फ देश में ही नहीं दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में भी मनाया जाएगा। इसी कड़ी में मॉरीशस (Mauritius) में ऐतिहासिक राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अगले दस दिनों तक जश्न मनाया जाएगा। रामलला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में होने वाली है। 12.6 लाख की आबादी वाला द्वीप राष्ट्र 21 जनवरी को जुलूस, दीये जलाने, महत्वपूर्ण इमारतों पर सजावट, महा प्रसाद वितरण, एक भव्य कार्यक्रम और सरकारी कार्यालयों में इसका सीधा प्रसारण समेत कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयार है। मॉरीशस की 68% से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, जिन्हें आमतौर पर इंडो-मॉरीशस के रूप में जाना जाता है।
