Ram Mandir Inauguration: स्माइल! जब अयोध्या में दौरे के बीच सेल्फी लेते दिखे CM योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir Inauguration: अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की कल की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आज रात अयोध्या में ही रुकेंगे। पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को शहर का दौरा करेंगे। वह हवाई अड्डे के पास एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 7:25 PM
Ram Mandir Inauguration: स्माइल! जब अयोध्या में दौरे के बीच सेल्फी लेते दिखे CM योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को शुक्रवार को निरीक्षण के लिए अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे, क्योंकि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राम मंदिर (Ram Mandir) से पहले शहर को दो बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। CM के दौरे के दौरान कुछ हल्के-फुल्के मूमेंट भी देखने को मिले जब खुद CM योगी अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की कल की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आज रात अयोध्या में ही रुकेंगे।

पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को शहर का दौरा करेंगे। वह हवाई अड्डे के पास एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।


इसी के मद्देनजर योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यहां विकास कार्यों का जायजा लिया और हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन किए। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार संकट मोचन हनुमान और रामलला के दर्शन कर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।

इसके पहले रामकथा हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बयान में कहा गया कि इस महीने में मुख्यमंत्री का तीसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो दिसंबर और 21 दिसंबर को अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया था।

लता मंगेशकर चौक पहुंचकर योगी ने यहां की खूबसूरती को निहारा और यहां वीणा के साथ सेल्फी भी ली और आमजन का अभिवादन किया। लता मंगेशकर चौक को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है।

Modi Ayodhya Visit: अयोध्या की धरती पर शंख और डमरू वादन से होगा PM मोदी का जोरदार स्वागत, जायजा लेने पहुंचे योगी

इसके बाद राम पथ को देखा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। राम पथ पर मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां पहुंचकर जायजा लिया, यहां रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म की व्यवस्था देखकर संतुष्टि जाहिर की।

योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कहीं किसी प्रकार की कमी न हो। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को भव्य रूप में सजाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।