Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस राज्य में ड्राई डे, CM बोले- खत्म हो जाएगी 500 साल की गुलामी

Ram Mandir Inauguration: इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि इसकी शुरुआत से 500 साल की गुलामी खत्म हो जाएगी। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से समय मिलने पर राम लला के दर्शन करने का भी आग्रह किया

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Inauguration: असम में 22 जनवरी को ड्राई डे, CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- खत्म हो जाएगी 500 साल की गुलामी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को असम में शराब बंदी की घोषणा की गई है। असम मंत्रिमंडल ने रविवार को चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए एक बैठक बुलाई, जिसमें 22 जनवरी को ड्राई डे (Dry Day) घोषित करने का फैसल लिया गया। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि इसकी शुरुआत से 500 साल की गुलामी खत्म हो जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर एक पोस्ट में कहा, “असम कैबिनेट की आज की बैठक में हमने जो निर्णय लिए - श्री राम लला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22.01.2024 को ड्राई डे, ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने की नई योजना- मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान को मंजूरी।"


वहीं ढेकियाजुली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर आप 2012-13 में वापस जाएं, तो क्या उस समय किसी ने सोचा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा? किसी ने भी सोचा था कि भगवान राम अयोध्या में दोबारा से विराजमान होंगे। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के कारण 500 साल की गुलामी खत्म हो जा रही है और 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।"

Ram Mandir: अयोध्या को सबसे पहले किसने बनाया चुनावी मुद्दा!

इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से समय मिलने पर राम लला के दर्शन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं असम के सारे लोगों को निमंत्रण करूंगा कि जब भी समय मिले एक बार राम लला के दर्शन करें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।