Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को असम में शराब बंदी की घोषणा की गई है। असम मंत्रिमंडल ने रविवार को चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए एक बैठक बुलाई, जिसमें 22 जनवरी को ड्राई डे (Dry Day) घोषित करने का फैसल लिया गया। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि इसकी शुरुआत से 500 साल की गुलामी खत्म हो जाएगी।
